कौशाम्बी12जुलाई26*भवंस मेहता महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक हुआ वृक्षारोपण अभियान*
*,भरवारी कौशांबी* सरकार के पर्यावरण संरक्षण,जलवायु संतुलन एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भवंस मेहता महाविद्यालय में वृक्षारोपण अभियान का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान में शिक्षकों,कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना भी था। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे समय में वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि मानव सभ्यता और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि वर्ष में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले,तो हम एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। वृक्ष हमें केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि जीवन,जैव विविधता और प्राकृतिक संतुलन भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रो.विवेक त्रिपाठी, प्रो.श्वेता यादव,प्रो.पंकज श्रीवास्तव, प्रो.विमलेश कुमार यादव,प्रो. सतीश तिवारी,एन.एस.एस अधिकारी डॉ.मोहम्मद आदिल,डॉ. महेंद्र उपाध्याय,डॉ.सी.पी. श्रीवास्तव,डॉ.राहुल राय, एन.सी.सी.अधिकारी दीपक तथा अनुज तिवारी की उपस्थिति रही। एन.एस.एस.एवं एन.सी.सी. के स्वयंसेवकों,छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया और समाज को अधिकाधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

More Stories
मथुरा 12 जुलाई 26 रिफाइनरी क्षेत्र के हरी धाम कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में अज्ञात शव बरामद*
बांदा 12 जुलाई 26*थाना बिसंडा पुलिस द्वारा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार ।
बांदा 12 जुलाई 26* साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार*