July 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,

पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,

पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर
*सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,

रोज 4000 कांवरियों को मिलेगा निशुल्क भोजन-आवास*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

*पूर्णियां बिहार :* पूर्णिया जिला से श्रावणी महोत्सव को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, कांवरिया पथ पर शिवभक्तों की सेवा के लिए गुलाबबाग के *विश्वकर्मा नगर, कटोरिया* में इस बार ऐतिहासिक और भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा,
शिविर की रूपरेखा तय करने के लिए शुक्रवार को गुलाबबाग स्थित *पाट व्यवसाय भवन* में समाज के गणमान्य लोगों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिले के जाने-माने समाजसेवी *बबलू भगत* ने की,

*क्या हुए बड़े फैसले*
बैठक में सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए:
*पूरे सावन माह* प्रतिदिन लगभग *3,000 से 4,000 कांवरियों* के लिए निशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल, विश्राम कक्ष और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था होगी,
शिविर को सुव्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए भोजन, स्वागत, सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रचार जैसी कई समितियों का गठन किया गया,
सेवा कार्यों को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ संचालित करने पर जोर दिया गया,
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बबलू भगत ने कहा,
सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, बाबा धाम जाने वाले हर एक शिवभक्त हमारे मेहमान हैं, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, पूर्णिया के सामाजिक कार्यकर्ता पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ इस महा सेवा यज्ञ में अपनी आहुति देंगे,
इस महत्वपूर्ण बैठक में *मुकेश जायसवाल, दीपक अग्रवाल, इंजी. कुमार दिवाकर सिंह, ओमप्रकाश पोद्दार, अरविंद कुमार उर्फ भोला साह, मांगन यादव, करण यादव, इंजी. सुनील कुमार, दिलीप जायसवाल, रवि रंजन, कुंदन यादव, रविंद्र साह, राजकुमार भगत, अजीत साह, सुबोध महलदार* सहित *बिन्देश्वर यादव, हरिओम साह, बिजेंद्र यादव, पवन यादव, पप्पू यादव, अखिलेश कुमार, संजय विश्वास, वैश खान, भोला कुशवाहा, चंदन भगत, प्रदीप यादव, मनोज साह, संजय यादव, सुमित यादव, आलोक अकेला, अरुण यादव, चंदन कुमार, गुड्डू यादव, नीरज कुमार, मनीष कुमार, संतोष चौधरी उर्फ नाना, विकास भगत, पंकज चौधरी, दीपू भगत, दीपक भगत, कुलदीप अग्रवाल, मोनू मंडल, रवि शर्मा, रंजीत साह, अरुण गुप्ता, दिलीप पोद्दार, त्रिलोक साह, सुधाकर यादव, ललन यादव, आदित्य कुमार* समेत सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि तन-मन-धन से इस सेवा शिविर को सफल बनाकर पूर्णिया का नाम रौशन किया जाएगा,

Taza Khabar