कौशाम्बी11जुलाई26*थाना समाधान दिवस पर करारी थाने में एसपी ने सुनी फरियाद, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
*कौशाम्बी।* थाना समाधान दिवस पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने करारी थाना में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का त्वरित,निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए जनसुनवाई के दौरान आए भूमि विवाद,मारपीट,पारिवारिक कलह और अन्य शिकायतों से जुड़े मामलों का एसपी ने बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को भटकना न पड़े और सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए।सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नियमानुसार,निष्पक्ष और गुणवत्ता के साथ किया जाए उन्होंने कहा है कि राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर भूमि विवादों सहित अन्य शिकायतों का मौके पर जाकर समाधान किया जाए।लंबित मामलों को प्राथमिकता पर लेकर तय समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान एसपी सत्यनारायण ने थानाध्यक्ष करारी को निर्देशित किया कि थाना आने वाले फरियादियों से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार किया जाए। शिकायतों के निस्तारण की प्रगति से शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी,तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक,लेखपाल सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर
मथुरा 25 अगस्त 26*थाना बलदेव पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया ।*
कौशाम्बी25अगस्त26*28वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हुई आयोजित,*