July 2, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा1जूलाई26 *पत्रकार पर दर्ज मुकदमें पर उठे सवाल डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग**

बांदा1जूलाई26 *पत्रकार पर दर्ज मुकदमें पर उठे सवाल डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग**

बांदा1जूलाई26 *पत्रकार पर दर्ज मुकदमें पर उठे सवाल डीआईजी से निष्पक्ष जांच की मांग**

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बाँदा।-चित्रकूट जनपद के पत्रकार ओंकार सिंह चंदेल के विरुद्ध थाना सरधुवा में दर्ज रंगदारी के मुकदमे को लेकर पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है। भारतीय मीडिया महासंघ के बैनर तले पुलिस उपमहानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि थाना सरधुवा में 13 जून 26 को ओंकार सिंह चंदेल के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।भारतीय मीडिया महासंघ ने डीआईजी को दिए ज्ञापन में गहरी आशंका जताई है कि उक्त मुकदमा ओंकार सिंह चंदेल द्वारा पत्रकारिता के दायित्वों का निर्वहन करने के कारण द्वेषपूर्ण भावना से दर्ज कराया गया है।महासंघ का कहना है कि ओंकार सिंह चंदेल पिछले कई वर्षों से नेशनल टीवी चैनल के माध्यम से चित्रकूट जनपद में अवैध खनन, शासकीय योजनाओं में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार जैसे जनहित के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाते रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि इस मुकदमे का उद्देश्य स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को दबाना तथा राष्ट्रीय चैनल से जुड़े पत्रकार को मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित करना प्रतीत होता है। एफआईआर में वर्णित घटनाक्रम तथ्यहीन एवं विरोधाभासी है।मांग है कि मुकदमे की विवेचना थाना सरधुवा से हटाकर किसी राजपत्रित अधिकारी/क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराई जाए। विवेचना पूर्ण होने तक ओंकार सिंह चंदेल के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी न की जाए।पूरे प्रकरण की समयबद्ध,निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराकर वास्तविक सत्यता सामने लाई जाए।यदि विवेचना में मुकदमा असत्य/द्वेषपूर्ण पाया जाता है तो झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले वादी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए। महासंघ ने डीआईजी से अनुरोध किया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण में तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायोचित कार्रवाई करें। ज्ञापन सौंपने वालों में मीडिया महासंघ के बाँदा जिलाध्यक्ष अल्तमश हुसैन,आंनद तिवारी,शिवम तिवारी,अनवर रजा,शुभम सिंह, पवन यादव, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, पूरन राय, मो0हसन, गुल मोहम्मद, अयाज़ जमा, इमरान खान,संदीप,मनीष निगम, कुलदीप, मनोज, रिजवान खान, राहुल वर्मा, व अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

Taza Khabar