कुशीनगर1जुलाई26*पुलिस कप्तान की बड़ी कार्रवाई, कसया इंस्पेक्टर समेत दो निलंबित
कुशीनगर से संजीव कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट यूपीआजतक
कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने पर सख्त रुख अपनाते हुए चार पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
रात्रि चेकिंग एवं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक कसया आशुतोष कुमार सिंह तथा उपनिरीक्षक संतोष कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर (थाना तरयासुजान) तथा उपनिरीक्षक शिवम द्विवेदी, चौकी प्रभारी तिनफेड़िया (थाना तरयासुजान) को पुलिस लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को विभागीय अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 जुलाई 26 1.957 किलो स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, SSP ने किया खुलासा
पंजाब1जुलाई26*बाजार नं. 12 के दुकानदारों से एसएसपी ने की मुलाकात, व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
बांदा1जुलाई26*बांदा 1 जुलाई 26*पुरानी रंजिश को चलते दबंगों ने बाइक सवार महिला को मारी गोली**,