हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पिहानी (हरदोई)। बूढ़ागांव रोड पर घूरेला गांव के निकट रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक पिहानी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान घूरेला के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां रजनीश पुत्र रामसागर, निवासी ग्राम मोहरनिया, जनपद सीतापुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शिवा की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे हरदोई रेफर किया, लेकिन हरदोई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। तीसरे घायल रवि का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश की जा रही है।
इस हृदयविदारक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन