June 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ28जून 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡️ लखनऊ, महिला पर चाकू से हमले के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें विकास यादव को रायबरेली से दबोचा गया और शिवम यादव को मेहंदीखेड़ा से अरेस्ट किया गया, दोनों आरोपियों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, यह मामला मानकनगर थाना क्षेत्र का है।

➡️ लखनऊ, क्राइम ब्रांच ने फर्जी जॉब कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, ऑपरेशन फेक जॉब के तहत 3 साइबर ठग गिरफ्तार किए गए हैं, आरोपी बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते थे और फर्जी HR बनकर ऑफर लेटर व जॉइनिंग लेटर देते थे, पुलिस ने 6 मोबाइल, 14 सिम, 10 डेबिट कार्ड, एक कार, 213 फर्जी जॉब एग्रीमेंट लेटर और क्लाइंट डेटा शीट बरामद की है, कई राज्यों से शिकायतें मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई, मामला विभूतिखंड थाने में दर्ज है।

➡️ लखनऊ, चिनहट कोल्ड स्टोरेज में लगी आग पर करीब 10 घंटे बाद काबू पा लिया गया है, आग बुझाने के लिए 14 दमकल गाड़ियां लगाई गईं, तेज हवा के कारण आग बार-बार भड़क रही थी, एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली करा लिया गया था।

➡️ सहारनपुर, 1.31 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का पुलिस ने खुलासा किया है, कारोबारी को ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर ठगा गया था, मामले में गाजियाबाद से दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने 26 बैंक कार्ड, 24 पासबुक और अन्य सामान बरामद किया है, एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

➡️ बांदा, यमुना नदी में नहाने गए सिपाही की डूबने से मौत हो गई है, मृतक सिपाही अनुराग भदौरिया चिल्ला थाने में तैनात थे, स्थानीय गोताखोरों ने उनका शव बरामद किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

➡️ लखीमपुर, चोरों ने पेड़ के सहारे घर में घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, इस दौरान 8 लाख रुपये के जेवर और ढाई लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली गई, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है, मामला भीरा क्षेत्र के नौसर जोगी गांव का है।

➡️ औरैया, 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश संजय उर्फ संजू उर्फ शुभम को गिरफ्तार किया गया है, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और नकदी बरामद हुई है, वह छिनैती के मामले में फरार चल रहा था, दिबियापुर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

➡️ मुजफ्फरनगर, बंधक फैक्ट्री मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है, रेलवे स्टेशन से मजदूरों को लाने वाला आरोपी रबित उर्फ रेबिट पकड़ा गया है, आरोप है कि यह मजदूरों को खाने और वेतन के लालच में लाता था, मुख्य आरोपी फैक्ट्री मालिक अभी फरार है, फैक्ट्री तितावी थाना क्षेत्र में संचालित थी।

➡️ आगरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए घटिया निर्माण पर इंजीनियर और ठेकेदार पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही मेट्रो सिटी के अनुरूप विकास, सड़क, पानी, सीवर, एयरपोर्ट विस्तार और परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के आदेश दिए हैं, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को प्राथमिकता से सुधारने के निर्देश भी दिए गए हैं।

➡️ गोरखपुर, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर असलहा तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें सचिन, सौरभ और मंजीत शामिल हैं, इनके पास से अवैध पिस्तौल, 2 तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं, ये मोबाइल के जरिए हथियारों की डील करते थे, एम्स क्षेत्र से गिरफ्तारी हुई है।

➡️ आजमगढ़, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले और पल्स पोलियो अभियान के तहत 3,65,146 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है, यह निर्धारित लक्ष्य का 55 प्रतिशत है, मेले में 1,654 मरीजों का पंजीकरण हुआ, 57 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए और 75 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है।

➡️ अमेठी, विद्युत विभाग के केबल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसके चलते घर के बाहर खड़ी बाइक जलकर राख हो गई, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से आग पर काबू पाया, यह घटना जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरातपुर की है।

➡️ बाराबंकी, तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी, इस दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार है, तलाश जारी है, यह घटना जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है।

➡️ अयोध्या, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी जांच में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामियां सामने आई हैं, करीब 800 कर्मचारी तैनात हैं जिनमें 600 ठेका और 200 ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं, जांच में 40 लोगों की भूमिका संदिग्ध मिली है, पुलिस सत्यापन में भी लापरवाही पाई गई है, ट्रस्ट पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

➡️ लखनऊ, बिजनौर क्षेत्र में 13 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन से कब्जा हटाया गया है, 1.360 हेक्टेयर भूमि पर से अतिक्रमण हटाकर अवैध बाउंड्री और प्लॉटिंग ध्वस्त की गई है, यह कार्रवाई भारी पुलिस बल और PAC की मौजूदगी में की गई है।

➡️ संभल, 101 करोड़ रुपये की सरकारी जमीन कब्जे का मामला सामने आया है, डीएम की जांच में 38 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ है, नगर पालिका की भूमिका और अदालत में सही पैरवी न करने पर सवाल उठे हैं, कई लोगों पर FIR की तैयारी की जा रही है।

➡️ मुरादाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल दौरे पर रहेंगे, वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, नगर निगम की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे, प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
————————————————————————————

Taza Khabar