कानपुर नगर9जून26*भीषण गर्मी में गुप्ता परिवार की अनूठी पहल, राहगीरों को बांटा शीतल शरबत*
कानपुर नगर। बढ़ती गर्मी और तपते मौसम के बीच पनकी क्षेत्र में एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली। सी-ब्लॉक स्थित रेडिएंट पनकी मांडल स्कूल के समीप सड़क पर गुप्ता परिवार द्वारा राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में परिवार के बेटे-बेटियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क से गुजरने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। भीषण गर्मी के बीच इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।
शरबत वितरण के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी इस जनसेवा अभियान में सहयोग करते हुए राहगीरों की सेवा की। डॉ गुप्ता परिवार के द्वारा ऐसे सामाजिक कार्य प्रतिवर्ष किए जाते रहे हैं आयोजन स्थल पर लोगों कीअच्छी-खासी भीड़ रही और बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल पेय ग्रहण किया।
गुप्ता परिवार ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में मानवता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*