June 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

*BREAKING NEWS BANDA*

बांदा9जून *टांडा हाईवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा:* बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, गोधरा मऊ थाना असोथर, जिला फतेहपुर निवासी अभिषेक तिवारी उम्र 33 वर्ष अपनी पत्नी प्राची तिवारी उम्र 30 वर्ष और सास सुलेखा देवी उम्र करीब 55 वर्ष के साथ बाइक से बांदा जा रहे थे। ग्राम छापर के पास बांदा की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद तीनों सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी निजी गाड़ी से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया। साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी गई ।
PHC तिंदवारी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Taza Khabar