अयोध्या7जून26*3.75 करोड़ की सौगात: रुदौली के गांवों को मिले नए संपर्क मार्ग
भेलसर(अयोध्या)ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आवागमन और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रुदौली विधानसभा क्षेत्र को रविवार को बड़ी सौगात मिली। विधायक रामचंद्र यादव ने लगभग 3.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले छह संपर्क मार्गों का शिलान्यास तथा एक मार्ग का लोकार्पण किया।इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विधायक ने सड़री, शुजागंज, हसनामऊ, बजौली, छुलहा, लोधनपुरवा और तालगांव क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों की शुरुआत की। लंबे समय से जलभराव, कीचड़ और खराब रास्तों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत कर विकास कार्यों के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि गांवों तक बेहतर सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों का माध्यम भी बनती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी।
ग्रामीणों ने कहा कि संपर्क मार्ग बनने से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं स्कूली बच्चों और मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस पहल को गांवों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।ग्राम प्रधान आनंद गुप्ता, संतोष यादव, तेज तिवारी, जगतनारायण पांडेय, शिव कुमार वर्मा, माधुरी सिंह, जयशंकर मौर्य, राजेश साहू प्रधान अनिल लोधी प्रधान अखिलेश लोधी जिला पंचायत सदस्य राम नेवल लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*