June 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,

रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक,

रोहतास7जून2026*डेहरी-ऑन-सोन: पार्ट्स दुकानों की मनमानी वसूली से परेशान वाहन मालिक, MRP मिटाकर लगाते हैं अपना रेट*

_डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। संवाददाता: मोहम्मद इमरान अली✍🏻_

रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन पाली रोड में मोटर पार्ट्स यानी “पास्ट” की दुकानों की मनमानी वसूली से वाहन मालिक परेशान हैं। दुकानदार कंपनी की MRP रेट मिटाकर मनमाना रेट वसूल रहे हैं, और विरोध करने पर रंगदारी दिखाते हैं।

*MRP मिटाकर लगाते हैं अपना स्टीकर*
कई वाहन मालिकों ने बताया कि डेहरी की पार्ट्स दुकानों में पहले धूल/रगड़कर कंपनी द्वारा छपी MRP को मिटा दिया जाता है। इसके बाद दुकानदार अपना स्टीकर लगाकर 2 से 3 गुना ज्यादा रेट वसूलते हैं।

एक वाहन मालिक ने कहा, “जब हमने स्टीकर हटाकर देखा तो नीचे कंपनी की असली MRP लिखी थी, जो दुकानदार के रेट से आधी थी। टोकने पर दुकानदार ने सीधे कह दिया – लेना है तो लो, नहीं तो कहीं और जाओ।”

*विरोध पर रंगदारी की धमकी*
ग्राहकों का आरोप है कि जब वे डबल स्टीकर या ज्यादा रेट का विरोध करते हैं तो दुकानदार बदतमीजी और रंगबाजी पर उतर आते हैं। मजबूरी में वाहन मालिक ज्यादा पैसे देकर सामान खरीदने को विवश हैं, क्योंकि गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी हो जाती है।

*प्रशासन से कार्रवाई की मांग*
वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों ने प्रशासन से मांग की है कि डेहरी के ऑटो पार्ट्स बाजार में छापेमारी कर MRP के साथ छेड़छाड़ करने वाली दुकानों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही नियमित जांच कर दोषी दुकानदारों का लाइसेंस रद्द किया जाए।

उपभोक्ता संरक्षण कानून के तहत MRP से अधिक वसूली दंडनीय अपराध है। बावजूद इसके खुले आम लूट मची है, लेकिन जांच के नाम पर सब मौन है।

Taza Khabar