अयोध्या 2 नवम्बर 26*बीकापुर में सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला घायल, जिला अस्पताल रेफर
अयोध्या। जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र के बानकट बाजार के पास सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान झीना (70) निवासी बनकट गांव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए।
सीएचसी में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बानकट बाजार के पास तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
More Stories
कौशाम्बी 2 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सहारनपुर 2 नवम्बर 26*यातायात माह का शुभारंभ, एसपी ग्रामीण ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को किया रवाना*
कौशाम्बी 2 नवम्बर 26*मूरतगंज में पटाखा दुकानदारों की बैठक,थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश*