Breaking News kanpur
कानपूर नगर ७ जून २०२६ * डिजिटल तो न बन सका लेकिन भ्रष्टाचार का जंगल राज बना डाला शहर को
कानपूर नगर * दक्षिण क्षेत्र के कई वार्डो में बीते एक सप्ताह से गहराए जल संकट ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, आक्रोशित जनता को संबंधित अधिकारियों द्वारा सिर्फ जल्द आश्वासन का झूला झुलाने का कार्य किया जा रहा है
साकेत नगर से निराला नगर, आंबेडकर नगर, लाल कॉलोनी, सफेद कॉलोनी समेत लगभग दक्षिण जोन के कई इलाकों में लगभग हज़ारों की संख्या में निवास कर रहे लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। जानकारी अनुसार भीषण गर्मी के बीच कई क्षेत्रों में दिनभर में मात्र एक घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जबकि कुछ वार्डो में सप्लाई पूरी तरह बाधित है।
क्षेत्रीय जनता का कहना है कि जल संकट को लेकर लगातार विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की गईं, लेकिन समस्या के समाधान के बजाय केवल आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है। जनता का कहना है कि अधिकारी कभी लाइन जोड़ने तो कभी तकनीकी कार्य का हवाला देकर जिम्मेदारी से बचते घूमते हैं, जबकि सिस्टम की बड़ी लापरवाही के चलते सिर्फ मनमानी की जाती हैं।
निजी बोरिंग न रखने वाले परिवार सबसे अधिक संकट झेल रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं हुई तो सड़को पर अब सिर्फ जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
परेशान जनता का सवाल है कि आखिर भीषण गर्मी में पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पर विभाग कब तक सिर्फ़ फर्जी आश्वासनों के साथ”विकास कार्य” का झूला झुलाता रहेगा?

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*