शिवपुरी ७ जून २०२६ * एक महिला को सोशल मीडिया पर अपने भारी भरकम सोने के गहनो के साथ रील बनाना पड़ा भारी
मध्यप्रदेश। शिवपूरी में एक महिला को सोने के गहने पहनकर रईसी दिखाना महंगा पड़ गया है। सोने के गहने पहनकर महिला ने रील बनाई थी। इससे चोरों को बड़ा सुराग मिल गया कि घर में गहने बहुत हैं। इसके बाद चोरों ने गहने पर हाथ साफ कर दिया है। पूरा मामला शिवपुरी जिले के मोहनी गांव का है।
दरअसल, रचना गुर्जर ने सोशल मीडिया पर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और लग्जरी गाड़ी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी। महिला की रईसी पर चोरों की नजर पड़ गई। इसके बाद घर की सुरक्षा पर लगाए गए लोहे के कटीले तारों को कटर की मदद से काट लिया। इसके बाद आसानी से बाउंड्री पार कर घर में दाखिल हो गए। घर में लगे कैमरे को डंडे से घुमा दिया। इससे उनकी पहचान छिपी रही।
घर के अंदर प्रवेश करने के बाद चोरों ने अलमारी का ताला तोड़ दिया।इसके बाद लाखों रुपए के सोने-चांदी के पुश्तैनी गहने और नकदी समेटकर भाग गए। भागने की कुछ तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो घई है। पुलिस अब चोरी की वारदात को सुलझाने में लगी है। साथ ही लोगों की तलाश में जुट गई है।

More Stories
मथुरा 25 जुलाई 26 थाना हाईवे के बाजना गांव में कुएं से अवशेष और अस्थि बरामद पुलिस जांच में जुटी*
अयोध्या25जुलाई26*ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में दिया गया मांगपत्र
कौशाम्बी25जुलाई26*उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या*