पूर्णिया बिहार 30 मई 26 पूर्णिया पुलिस की मुस्तैदी: एसपी के निर्देश पर जिले भर के बैंकों का सघन निरीक्षण, अपराध पर कसी नकेल
मोहम्मद इरफान कामिल यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिवीजन बिहार
पूर्णिया, शनिवार: पुलिस अधीक्षक महोदया के सख्त और दूरदर्शी आदेश पर आज पूर्णिया पुलिस ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान चलाया। अपराध नियंत्रण और आपराधिक वारदातों की रोकथाम के मकसद से पुलिस टीमों ने एक साथ सभी प्रमुख बैंकों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्ड की तैनाती और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। पुलिस पदाधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से मुलाकात कर सुरक्षा मानकों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों से भी सतर्क रहने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक का यह मजबूत कदम जिले में बैंकिंग सुरक्षा को लेकर मील का पत्थर साबित होगा। समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण से न सिर्फ अपराधियों के हौसले पस्त होंगे बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा का अहसास बढ़ेगा।
पूर्णिया पुलिस की इस मुस्तैदी की हर तरफ सराहना हो रही है। एसपी महोदया की इस पहल ने साफ कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए पूर्णिया में कोई जगह नहीं है।

More Stories
कानपुर नगर 30अगस्त 26*बंगले, ठेके और टेंडर किसके इशारे पर बंटते रहे,सवाल उठे तो कानून के नाम पर चेहरे क्यों डरते घूम रहे?*
कानपुर नगर 30अगस्त 26*शहर के नामी कार्डियोलॉजी अस्पताल में गरीब युवक के लिए इलाज़ ही नहीं, बताया दिल्ली जाओ।*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*