*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 27/05/26*भूमि विवाद से संबंधित बैठक आयोजित की गई*
भागलपुर 27 मई 2026,भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की अध्यक्षता में भूमि विवाद से संबंधित बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिले में जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें सहयोग पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर अपलोड किए गए आवेदनों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी आवेदन का 10 दिनों के भीतर निष्पादन नहीं किया जाता है तो संबंधित पदाधिकारी को पहला नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद 20 दिनों के अंदर भी कार्रवाई नहीं होने पर दूसरा नोटिस भेजा जाएगा तथा 30 दिनों तक लंबित रहने पर संबंधित पदाधिकारी को निलंबित भी किया जा सकता है।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल आवेदन का निष्पादन करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन भी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के मामलों का अधिकतम 7 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी पदाधिकारी प्रतिदिन अपने अधीनस्थ कर्मियों से लंबित मामलों की रिपोर्ट प्राप्त करें तथा सहयोग पोर्टल पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करें।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि 2 जून को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम तथा वाद से संबंधित थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

More Stories
*भागलपुर बिहार 27/05/26*सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*
*भागलपुर बिहार 27/05/26*औद्योगिक प्रक्षेत्र थानान्तर्गत 116 ग्राम गाँजा के साथ तीन अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*
*भागलपुर बिहार 27/05/26*अंतीचक थानान्तर्गत 910 ग्राम गाँजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार*