November 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,

मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल,

मुरादाबाद 26 नवम्बर 26*कांठ की सियासत में नई हलचल! पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी AIMIM में शामिल, 2027 से पहले बदले राजनीतिक समीकरण*

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुरादाबाद जनपद की कांठ विधानसभा सीट पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी ने लखनऊ में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस अवसर पर ओवैसी ने उनका स्वागत किया।

अनीसुर्रहमान सैफी के AIMIM में शामिल होने के बाद कांठ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। उनके इस कदम को समाजवादी पार्टी के लिए राजनीतिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाले समय में राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के रुख से स्पष्ट होगा।

Taza Khabar