November 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर26 *पूर्णिया में गरिमामय अंदाज में मना संविधान दिवस, न्यायालय में गूंजी प्रस्तावना*

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर26 *पूर्णिया में गरिमामय अंदाज में मना संविधान दिवस, न्यायालय में गूंजी प्रस्तावना*

पूर्णिया बिहार 26 नवंबर26 *पूर्णिया में गरिमामय अंदाज में मना संविधान दिवस, न्यायालय में गूंजी प्रस्तावना*

*प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की मौजूदगी में न्यायाधीशों ने लिया संविधान की रक्षा का संकल्प*

*बच्चों से कैदियों तक पहुंचा संविधान का संदेश, पूरे जिले में चला जागरूकता अभियान*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

पूर्णिया ,बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 10 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया, श्री अनुराग की गरिमामय उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया द्वारा व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में संविधान दिवस मनाया गया और प्रस्तावना का वाचन किया गया,

इस अवसर पर श्री राकेश कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पूर्णिया, श्री नरेंद्र कुमार, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पूर्णिया, श्री देशमुख, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय पूर्णिया, श्री सुनील कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया तथा अन्य न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के कर्मीगण भी उपस्थित थे, सभी ने एक स्वर में संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया और न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया,

इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह, स्कूलों एवं केंद्रीय कारा पूर्णिया में भी सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बच्चों, विद्यार्थियों और बंदियों को संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निःशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई,

Taza Khabar