*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 27/05/26*सड़क सुरक्षा को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*
भागलपुर 27 मई 2026, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में एनएच पर जितने भी अतिक्रमण, अवैध ढाबा एवं पार्किंग स्थल हैं, उन सभी को हटाना है। उन्होंने कहा कि एनएचआई, आरसीडी एवं आडब्लूडी सहित जितने भी एनएच के विंग हैं, उनके कार्यपालक अभियंता संबंधित एसडीओ एवं सीओ के साथ मिलकर प्रतिदिन रिपोर्टिंग भी करेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके।
बैठक में पीएम कैशलेस योजना, जो गोल्डन आवर में लागू की जाती है, उसके संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले, इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि अस्पतालों की टैगिंग कराने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। इसके साथ ही 112 सेवा तथा 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस थाना तक सूचना पहुंच सके और घायलों को योजना के तहत अस्पताल में तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट को और अधिक चिन्हित करने, उनकी संख्या बताने तथा वहां अपनाए जा रहे सेफ्टी मेजर जैसे सिगनेज, गति सीमा, दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की चेतावनी, ट्रंबल स्ट्रिप्स आदि को प्रभावी रूप से लागू कराने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं संबंधित थाना अध्यक्ष मौजूद थे।

More Stories
पटना11जुलाई2026*न्यायमूर्ति मीनाक्षी मदन राय जी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन हुआ !!
पूर्णियां बिहार 11 जुलाई26 पूर्णिया जिला से बड़ी खबर *सेवा ही सबसे बड़ा धर्म गुलाबबाग में बनेगा महा सेवा शिविर,
भागलपुर11जुलाई2026* रक्तदान महादान: रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन