May 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश २७ मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें..

वाराणसी २७ मई २६ * कल बकरा ईद पर यदि आप लोग किसी जानवर की क़ुरबानी के स्थान पर आप अपने अंदर भरे ईर्ष्या , द्वेष भावना एवं अहंकार की क़ुरबानी दें ,बेहतर होगा -अतहर जमाल लारी

वाराणसी २७ मई २६ * कल बकरा ईद  के दिन अगर आप लोग किसी जानवर की क़ुरबानी के स्थान पर आप अपने अंदर भरे ईर्ष्या , द्वेष भावना एवं अहंकार की क़ुरबानी दें ,बेहतर होगा -अतहर जमाल लारी 

वाराणसी *कल बकरा ईद  के दिन अगर आप लोग किसी जानवर की क़ुरबानी के स्थान पर आप अपने अंदर भरे ईर्ष्या , द्वेष भावना एवं अहंकार की क़ुरबानी दें ,बेहतर होगा -अतहर जमाल लारी , क्योंकि क़ुरबानी जरूरी नहीं है की आप क़ुरबानी किसी जानवर की ही दे , असली क़ुरबानी जो इंसान अपने अंदर जन्मे ईर्ष्या , द्वेष भावना और  अहंकार की क़ुरबानी देता है , सही मने में अल्लाह भी इस सच्ची क़ुरबानी को ही कबूल करता है ,

कल  ईद उल अजहा का त्यौहार है हमारे अधिकतर मुस्लिम भाई कल कुर्बानी जानवरों की देंगे उसमें बकरा भी हो सकता है भेड़ भी हो सकता है दुंबा भी हो सकता है और कहीं-कहीं भैंस भी हो सकता है क्योंकि एक दो जानवरों पर पूरे उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध है इसलिए उस पर कोई कुर्बानी नहीं कर सकता तो उस पर चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है कोई ऐसा हिम्मत भी नहीं करेगा सरकार के निर्देशन का पालन करेगा मैं तो सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि ऐ मेरे मुस्लिम भाइयों आप कुर्बानी दे जरूर दें सुन्नत है लेकिन कुछ बातों का ख्याल भी रखना होगा किसी भी जानवर की कुर्बानी सड़क पर ना करें कुर्बानी करते वक्त जानवर की फोटो व्हाट्सएप या फेसबुक पर ना डालें कुर्बानी करने के बाद उसका अपशिष्ट यानी लादी ,पचौनी और वह तमाम चीज जो खाने योग्य नहीं होती उसको खुले रूप में सड़क पर ना फेंके बल्कि किसी थैली या बोरे में बंद करके नगर निगम की गाड़ी में ही फेंकने का काम करें कुर्बानी अपने घर के प्रांगण में ही करें तो सबसे अच्छा है और अगर किसी के घर में जगह नहीं है तो वह खुले मैदान में ना करके किसी बंद जगह पर कुर्बानी करें और हर तरीके से साफ सफाई का ख्याल रखें गोश्त बांटते वक्त खुले रूप से गोश्त को ना ले जाकर के थैली में ढक करके ले जाएं और बांटने का काम करें किसी को किसी प्रकार की तकलीफ ना हो इसका भी आप ख्याल रखें कुर्बानी करते वक्त कहीं भीड़ भाड़ ना लगाए बड़े जानवर की कुर्बानी करते वक्त सावधानी बरतें क्योंकि कभी-कभी जानवर बिदक जाते हैं कुर्बानी करने के बाद कोई भी औजार बच्चों तक ना पहुंच पाए उसका ख्याल रखें बाकी आप खुद समझदार हैं आप हर चीज का ख्याल जरूर रखें यही मेरी आप तमाम भाइयों से गुजारिश है एक अपील है बहुत-बहुत शुक्रिया
अतहर जमाल लारी
वाराणसी उत्तर प्रदेश