रोहतास २७ मई २६ * “जैसे माँ की सेवा करते हैं, वैसे ही पेड़ों की भी करें देखभाल”:मंडल रेल प्रबंधक, एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत डीडीयू मंडल में पौधारोपण
_____________
डेहरी/रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
स्टेशनों, पार्कों एवं रेलवे कॉलोनियों में हरियाली बढ़ाने पर विशेष जोर
रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं संरक्षण का आह्वान
रोहतास *दिनांक: 27.05.2026विश्व पर्यावरण दिवस–2026 के क्रम में #मिशन_लाइफ अभियान के अंतर्गत दिनांक 27.05.2026 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत विशेष पौधारोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से रेलवे परिसरों, पार्कों, स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल वातावरण को प्रोत्साहित करने तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर के उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना के साथ अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप एवं अन्य अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर हरित परिसर विकसित करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि “जैसे हम अपनी माँ की सेवा करते हैं, वैसे ही हमें एक पेड़ लगाकर उसकी सेवा करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा सामूहिक सहभागिता एवं दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों से संभव है। उन्होंने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारों से रेलवे कॉलोनियों, घरों एवं आसपास उपलब्ध स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। इस दौरान पार्कों एवं हरित क्षेत्रों के रखरखाव, स्वच्छता तथा पौधों की देखभाल पर विशेष बल दिया गया। साथ ही दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के प्रति भी जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त डीडीयू जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी रेलकर्मियों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। अभियान के माध्यम से रेलकर्मियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय लोगों को हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*