पूर्णिया बिहार 27 मई 26, SP के निर्देश पर पूर्णिया के बैंकों में पुलिस ने किया सुरक्षा ऑडिट, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बीवीएन बिहार
पूर्णियां बिहार। बुधवार को पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बैंक सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। बकरीद और आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सभी थानों ने की जांच
श्रीनगर, कसबा, चंपानगर, बायसी, टीकापट्टी, सरसी समेत जिले के सभी थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम देखे।
इन बिंदुओं पर रहा फोकस
पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, अलार्म सिस्टम, गार्ड की तैनाती और इमरजेंसी बटन की कार्यप्रणाली की जांच की। कई स्थानों पर सुधार के लिए सुझाव भी दिए गए।
बैंक प्रबंधकों से चर्चा
निरीक्षण के दौरान बैंक प्रबंधकों से बातचीत की गई। उनसे अनुरोध किया गया कि संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें, मास्क पहने व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें।
SP का संदेश
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क है। अपराध रोकथाम के लिए नियमित निगरानी जारी रहेगी। आम लोगों से भी अपील है कि बैंक परिसर के आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखने पर पुलिस को सूचना दें।
इस अभियान के बाद बैंक प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

More Stories
अलीगढ़12जुलाई26* एक मुस्लिम किशोरी के साथ किशन गोपाल वाल्मीकि और संजू वाल्मीकि ने गैंगरेप किया है.
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!