May 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन

कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन

कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन

कानपुर शिवराजपुर से मोनू कुशवाहा, यूपीआजतक

कानपुर नगर*बड़े मंगलवार पर शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारे का आयोजन, राहगीरों को वितरित किया प्रसाद
कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर शिवराजपुर पुलिस द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। थाना गेट पर आयोजित इस भंडारे में राहगीरों, जरूरतमंदों एवं स्थानीय लोगों को श्रद्धा भाव से प्रसाद वितरित किया गया।
भीषण गर्मी के बीच पुलिस कर्मियों ने आम जनता की सेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में सब्जी-पूड़ी, बूंदी, शरबत, पना तथा छोला-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर शिवराजपुर पुलिस के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर लोगों को प्रसाद वितरण कराया। इस दौरान थाना के समस्त पुलिस कर्मी सेवा भाव के साथ व्यवस्था संभालते नजर आए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि भीषण गर्मी में पुलिस द्वारा इस प्रकार का आयोजन करना बेहद सराहनीय कदम है। इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।
बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित यह भंडारा पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने शिवराजपुर पुलिस की मानवीय पहल की जमकर सराहना की।