*Breaking News kanpur*
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम,, सरकार से लेकर न्यायालय तक गुमराह करने वाले तानाशाही अधिकारियों के आगे झूझता ग़रीब किसान*
*पीड़ित एक ग़रीब किसान की मौत के बाद भी कानपुर न्यू सिटी” परियोजना पर न्याय की आस में ग़रीब किसान!किसानों का आरोप केडीए सचिव अभय पांडेय द्वारा किया जा रहा सिर्फ जिम्मेदार अधिकारियों को गुमराह ज़मीन कब्जाने का बड़ा खेल, मुआवज़ा अब तक नहीं*
*सिंहपुर, संभलपुर, हिंदूपुर और बैरी कछार क्षेत्र में “न्यू कानपुर न्यू सिटी” परियोजना को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है*।
*धरने पर बैठे पीड़ित किसानों ने KDA और विभागीय अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पुश्तैनी जमीनों को जबरन अधिग्रहित कर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि उन्हें न तो उचित जानकारी दी गई और न ही तय मुआवज़ा मिला।*
*किसानों का आरोप है कि KDA सचिव अभय पांडेय द्वारा न्यायालय और जिम्मेदार अधिकारियों को गुमराह करते हुए मुआवज़ा वितरण की बात कही गई, लेकिन धरने पर बैठे हर पीड़ित किसानों को आज तक कोई मुआवजा नहीं मिला। बल्कि न्यायालय किसान के पक्ष में खड़ा है और केडीए पूर्व में दो बार न्यायालय से हार भी चुका है।किसानों का कहना है कि विभागीय भ्रष्टाचार और तानाशाही के चलते गरीब किसानों की जमीनें दबंगई से कब्जाने की कोशिश की जा रही है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है*।
*दूसरी ओर KDA योजना को तेजी से आगे बढ़ाने जा रहा है। गंगा बैराज से बिठूर तक 151.31 हेक्टेयर में बनने वाली इस परियोजना में 1500 से अधिक भूखंड विकसित किए जाने हैं और पहले चरण में 200 प्लॉट लॉन्च करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।*
*लेकिन करोड़ों की इस चमकदार परियोजना के पीछे किसान अपने हक और जमीन बचाने के लिए झूझ रहा हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय और उचित मुआवज़ा नहीं मिला तो आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है।*

More Stories
मथुरा *28 अगस्त 26उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 28 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्त को 05 किलोग्राम अवैध गांजा सहित गिरफ्तार का गया ।*
बांदा 28 अगस्त 26*रोडवेज बस स्टैंड पर अव्यवस्था का आलम, बसों के इंतजार में भटक रहे यात्री*