मथुरा 24 मई 26* फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना वृन्दावन मथुरा पुलिस द्वारा दिनांक 24.05.2026 को समय करीव 07.25 बजे मुखबिर की सूचना पर वृद्ध साध्वी की हत्या कर उसके मकान को फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले वाँछित अभियुक्त सतेन्द्र पुत्र स्व0 शिवनरायण निवासी रहट गली खेडा मौहल्ला काजी टोला शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 57 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 641/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) बीएनएस थाना वृन्दावन को पानीघाट तिराहे से करीब 20 कदम की दूरी पर परिक्रमा मार्ग पर चामुण्डा कट की तरफ वृन्दावन से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा उपरोक्त मे थाना वृन्दावन पर विधिक कार्यवाही की गई ।
*संक्षिप्त विवरणः* – मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित मृतका कुछ समय पूर्व अपने घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गयी थी। जिसकी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी । उक्त प्रकरण में आवेदक ने गुमशुदा की अभियुक्तगण द्वारा हत्या कर उनके मकान को बेच देने की शिकायत की थी, जाँचोपरान्त थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 641/25 धारा 318(4)/338/336(3)340(2)/305/140(1)/352/351(2) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण 1. अभिषेक 2. राहुल पुत्रगण शिवदत्त निवासी-पीली कोठी के सामने वृन्दावन 3. सतेन्द्र पुत्र शिवनारायन निवासी-गली रेड. केढ़ा मौहल्ला, काजी टोला, शिकोहाबाद 4. शिवदत्त 5. संतोष पुत्र रामनरायन निवासी- गौशाला नगर, वृन्दावन 6. विजय सिंह पुत्र बाबूलाल नि०- लक्ष्मन नगर, अगरयाला तह० छाता जिला मथुरा 7. ओंकार पुत्र निरंजन सिंह निवासी- नरसीपुरम कालौनी, रांची बांगर, मथुरा 8. मोहम्मद आरिफ पुत्र बुन्दु खान निवासी- गौरा नगर, राजपुर वृन्दावन पंजीकृत किया गया । दौराने विवेचना अभियुक्त अभिषेक उपरोक्त को दिनांक 18.11.2025 को गिरफ्तार किया गया ,अभियुक्तगण 1. अभिषेक 2. विजय सिंह 3. वकील मौहम्मद 4. मौहम्मद आरिफ 5. ओमकार सिंह 6. विकास को दिनांक 19.11.2026 व अभियुक्त अशोक को दिनांक 09.02.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता-*
सतेन्द्र पुत्र स्व0 शिवनरायण निवासी रहट गली खेडा मौहल्ला काजी टोला शिकोहाबाद थाना शिकोहाबाद जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 57 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
पानीघाट तिराहे से करीब 20 कदम की दूरी पर परिक्रमा मार्ग पर चामुण्डा कट की तरफ वृन्दावन ,दिनांक 24.05.2026 समय करीब 07.25 बजे
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास -*
1-मु0अ0सं0 641/2025 धारा 318(4),338,336(3),340(2),61(2) थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन मथुरा ।
2-निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार निरीक्षक अपराध थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
3-है0का0 1048 जिनेन्द्र थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
4-है0का0 1017 रीतेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
कानपुर नगर24मई26*पनकी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, तेल चोरी रैकेट का भंडाफोड़,
बांदा 24 मई 26*26 मई को बांदा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,
बांदा24मई26* गलौली यमुना घाट में लगातार 04 दिन से अधिकारियोंकी मिलीभगतसे खनन माफिया कर रहे अवैध खनन