उत्तर प्रदेश24मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- सैरपुर में दिव्यांग बुजुर्ग के अपहरण का प्रयास, फॉर्च्यूनर कार में जबरन बैठाने का लगा आरोप, गांव के अमरेंद्र यादव और 2 साथियों पर आरोप, जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव, विरोध पर जान की धमकी और गाली-गलौज, ग्रामीणों ने पीछा कर कार रुकवाई और बुजुर्ग को छुड़ाया, सैरपुर थाने में तहरीर दी, FIR दर्ज न होने से आक्रोश
➡लखनऊ- कैसरबाग पुलिस ने 2 चोर गिरफ्तार किए, सआदत अली मकबरा से फसाड लाइट चोरी का खुलासा, CCTV और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी अरेस्ट, आरोपी अल्तमश खान और सोहेल की गिरफ्तारी, आरोपी पार्कों और सार्वजनिक जगहों से लाइटें चुराते थे, 10 फसाड लाइटें और 3 स्टील की जालियां बरामद हुईं
➡इटावा- जमीन बंटवारे के विवाद में खूनी संघर्ष, मारपीट करने की घटना कैमरे में कैद, घर में घुसकर हमला करने का आरोप, एक ही परिवार के कई लोग गंभीर घायल, आरोपी मौके से फरार, 4 नामजदों पर केस, समर सिंह, मदन मोहन, चरनदास, योगेश पर केस, इटावा के थाना ऊसराहार क्षेत्र का मामला
➡आगरा- टोरेंट पावर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, कच्चा आम टॉफी बांटकर विरोध प्रदर्शन, 431 करोड़ रुपये माफ करने का विरोध
➡सहारनपुर- अवैध खनन माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, गागलहेड़ी पुलिस और खनन विभाग का एक्शन, संयुक्त टीम ने 8 आरोपी दबोचे, 2 डंपर, कार और 5 मोबाइल फोन बरामद, बिना रॉयल्टी संचालित था अवैध खनन
➡इटावा- इटावा में खंडहर हवेली में लगी भीषण आग, करणपुरा मोहल्ले की जर्जर हवेली में लगी आग, हवेली से उठे धुएं के गुबार से इलाके में हड़कंप, घंटों देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड, लोगों में आक्रोश, संकरी गली के चलते राहत कार्य में आई दिक्कत, आग बुझाते समय गाड़ी का पानी भी हुआ खत्म, हवेली मालिकों पर लापरवाही का लगाया आरोप, प्रशासन से जर्जर भवनों पर कार्रवाई की मांग तेज, इटावा के सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡आगरा- गांव में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग, एक ही परिवार के 9 पशु जिंदा जले, 5 भैंस, गाय और 3 बकरियों की मौत, घर में रखा गेहूं, भूसा और घरेलू सामान राख, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, थाना फतेहाबाद क्षेत्र के रिहावली का मामला
➡बरेली- घर में अचानक गिरा छत का लिंटर, घायल दंपति जिला अस्पताल में भर्ती, उपचार के बाद पति राकेश की छुट्टी, सुभाष नगर क्षेत्र के अशोक नगर की घटना
➡अलीगढ़- अधेड़ की पिटाई का वीडियो वायरल, युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पीटा, दबंगों ने व्यक्ति की जमकर पिटाई की, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप, थाना क्वार्सी और गांधी पार्क क्षेत्र से जुड़ी घटना
➡भोपाल- ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार, 13 दिन बाद आज अंतिम संस्कार, अंतिम संस्कार से पहले दोबारा पोस्टमार्टम, एम्स दिल्ली टीम ने दोबारा किया पोस्टमार्टम, भोपाल एम्स में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम
➡बिजनौर- महिला ने शोषण करने का लगाया आरोप, जिले के दो BJP नेताओं पर आरोप, BJP पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक, जिला मंत्री प्रभात यादव को हटाने की मांग, साथ ही केशव चौधरी को हटाने की मांग, चांदपुर के PWD गेस्ट हाउस में हुई मीटिंग
➡कन्नौज- मंत्री असीम अरुण ने जनसुनवाई की, कैंप कार्यालय पर सुनीं फरियादियों की समस्याएं, कलेक्ट्रेट रोड स्थित कार्यालय में पहुंचे लोग, मंत्री ने अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए, पारदर्शी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश
➡प्रतापगढ़- बम लेकर जा रहे दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दोनों से 6 बम बरामद किए, नगर कोतवाली पुलिस ने रेलवे कॉलोनी से पकड़ा
➡मुरादाबाद- पत्नी आंचल ने पति की निर्मम हत्या की, छोटी बहन और उसका प्रेमी भी शामिल, जहर और करंट देकर पवन ठाकुर की हत्या, मृतक के परिजनों को आत्महत्या बताई, 6 साल पहले हुई पवन और आंचल की शादी, शक होने पर परिजनों ने पुलिस बुलाई, रिश्ते के भतीजे से आंचल के थे प्रेम संबंध, पुलिस ने चारों आरोपियों को अरेस्ट किया, मझोला थाना क्षेत्र के कुंदनपुर की घटना
➡सहारनपुर- मामूली बात पर दो पक्षों में टकराव, फतेहपुर पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा, फतेहपुर क्षेत्र के गन्देवड़ा गांव का मामला
➡गाजीपुर- मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, जमीनी विवाद को लेकर चढ़ा युवक, सरैया गांव निवासी सुनील बिंद, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतरा, सुहवल क्षेत्र के डुहिया गांव का मामला
➡सहारनपुर- बेहट पुलिस ने 2 नशा तस्कर पकड़े, कब्जे से 20.10 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी महिला समेत 2 आरोपी दबोचे
➡आगरा- गिट्टी-डाबर मिक्सर प्लांट में आग, काम कर रहे मजदूरों में मची भगदड़, फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना, ग्रामीण आग को बुझाने में जुटे, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, सैया क्षेत्र के तेहरा गांव का मामला
➡आजमगढ़- दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, सिधारी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
➡सीतापुर- अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक JCB सीज, बिना रॉयल्टी खेतों में हो रहा था खनन, मिश्रिख तहसील क्षेत्र का पूरा मामला
➡सीतापुर- महमूदाबाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, संविधान बचाओ संवाद रैली में शामिल हुए, प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, अजय राय ने भाजपा को संविधान विरोधी बताया
➡सिद्धार्थनगर- तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, कार सवार रियाज अहमद और असद घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, शोहरतगढ़ क्षेत्र के परसा पडरिया की घटना
➡सोनभद्र- तालाब में डूबने से मासूम की मौत, घर से बिना बताए गया था 7 वर्षीय नितेश, चाचा ने तालाब में तैरता देखा शव, सूचना पर पहुंची अमवार चौकी पुलिस, दुद्धी क्षेत्र के बघाडू गांव का मामला
————————————————————————————

More Stories
बांदा 24 मई 26*26 मई को बांदा पहुंचेंगे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद,
बांदा24मई26* गलौली यमुना घाट में लगातार 04 दिन से अधिकारियोंकी मिलीभगतसे खनन माफिया कर रहे अवैध खनन
मथुरा 24 मई 26* फर्जी/कूटरचित दस्तावेज तैयार कर वैनामा करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार*