जौनपुर23मई26*जंघई रेलवे स्टेशन पर मानवता और सतर्कता की मिसाल देखने को मिली
जौनपुर – जंघई रेलवे स्टेशन पर मानवता और सतर्कता की मिसाल देखने को मिली। सुल्तानपुर निवासी प्रभाकर मिश्रा प्लेटफार्म पर काशी विश्वनाथ ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वह बेंच पर बैठे-बैठे अचानक गिरकर बेहोश हो गए।
पास में ड्यूटी पर तैनात जीआरपी जवान अभिजीत दुबे ने तुरंत स्थिति संभाली। पहले उन्होंने पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की, लेकिन प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर सीपीआर देना शुरू किया। करीब दो मिनट की कोशिश के बाद प्रभाकर मिश्रा की सांसें वापस आ गईं।
मौके पर मौजूद लोगों ने जीआरपी जवान की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*