कानपुर नगर23मई26*अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया
कानपुर/शिवराजपुर पिछले कई दिनों से लगातार ट्रिपिंग, अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण शिवराजपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ व जेई को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बिजली कटौती से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शिकायत करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, बल्कि कई बार कर्मचारियों द्वारा अभद्र विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों में मन्नी त्रिवेदी, सचिन तिवारी, कमलेश तिवारी, राघवेंद्र, हरिओम गुप्ता, प्रेमनारायण रविंद्र समेत कई लोग शामिल रहे। सभी ने मिलकर अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
उपखंड अधिकारी (एसडीओ) सुधीर कुमार ने बताया कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं शनिवार दिन में बिजली आपूर्ति सुचारु रखी गई है। वहीं, जेई विमलेश कुमार दुबे ने कहा कि बिजली कटौती को लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता जारी है। दिन में कुछ समय सप्लाई रोककर शाम 8 बजे से सुबह तक निर्बाध बिजली देने पर विचार किया जा रहा है।अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

More Stories
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*