बांदा 23 मई 26*जनगणना की जिम्मेदारी और लू की मार के बीच महुआ में एक चिंता जनक घटना सामने आई*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा-भीषण गर्मी में घर -घर जाकरआंकड़े जुटा रही अनुदेशिका एवं प्रांगणक सरिता निर्मल अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी सौभाग्य से सहकर्मी ज्योति अवस्थी और ऑक्सीजन बाबा रामकृष्ण अवस्थी की तत्परता ने स्थिति को गंभीर होने से बचा लिया यह घटना केवल केवल एक कर्मचारी के अस्वस्थ होने की नहीं बल्कि उस कठिन वास्तविकता की ओर संकेत करती है जिसमें सरकारी फील्ड कर्मी 45 डिग्री से अधिक तापमान और ब्लू के थपेड़ों के बीच अपने जिम्मेदारियां निभा रहे हैं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य की सफलता इन्ही कर्मचारियों की मेहनत पर निर्भर है इसलिए उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को भी उतनी प्राथमिकता मिलनी चाहिए महुआ की यह घटना प्रशासन के लिए एक चेतावनी है कि भीषण गर्मी के दौरान में फील्ड ड्यूटी करने वालों के लिए पेयजल विश्राम और चिकित्सकीय सहायता जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना अब आवश्यकता नहीं बल्कि अनिवार्यता है

More Stories
राजनांदगांव23मई26*क्रेस्ट कंपनी जोरातराई राजनांदगाव के मजदूरों की मांगो के संबंध में तीसरी बैठक हुई
जालौन23मई26*दिव्यांग फरियादी को देखते ही कुर्सी छोड़ जमीं पर बैठे अधिकारी
मथुरा 23 मई 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा अभियुक्त को 540 ग्राम अवैध गांजा सहित किया गिरफ्तार*