*मथुरा 22 मई 26*OPERATION CONVICTION थाना सदर बाजार मथुरा*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* *श्रीमान पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के क्रम में मथुरा पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी कर वादी की भतीजी के साथ बलात्कार कर हत्या कर देने व नाजायज चाकू रखने वाले अभियुक्त को आजीवन कारावास व 90,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय, उ0प्र0 द्वारा प्रदेश भर में चलाये जा रहे अभियान ” ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा, श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र आगरा व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा निरन्तर समीक्षा एवं मार्ग दर्शन दिया जा रहा था । मथुरा पुलिस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण विवेचना व लोक अभियोजक के संयुक्त प्रयास से *थाना सदर बाजार जनपद मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 233/2020 धारा धारा 376/302 भादवि व मु0अ0सं0 234/2020 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में आज दिनांक 22.05.2026 को मा0 न्यायालय एडीजे/एफटीसी-01 मथुरा द्वारा इस प्रकरण में विचारण करते हुए साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त सुखवीर पुत्र रोशनलाल निवासी पोहपी थाना रिफाइनरी,मथुरा को आजीवन कारावास व 90,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।*

More Stories
नई दिल्ली8जुलाई26यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली8जुलाई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ ७ जुलाई २६*फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी से प्रदेश के खुदरा खाद व्यापारी संकट में, सरकार से हस्तक्षेप की मांग