बांदा 21 मई26*कडी सुरक्षा के बीच सात केंद्रो में संपन्न हुई लेखपालों की परीक्षा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -लेखपाल भर्ती परीक्षा जनपद के सात केंद्रों में आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। वहीं डीएम,एसपी ने भी केंद्रों में जाकर परीक्षा का जायजा लिया।
गुरुवार को जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षाआयोजित हुई। परीक्षा को लेकर 7 केंद्र बनाए गए। परीक्षा सुबह 10 से 12 के बीच आयोजित हुई। परीक्षा को लेकर डीएम अमित आसेरी तथा एसपी पलाश बंसल के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए। कड़ी सुरक्षा के साथ चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया। जिलाधिकारी अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा पंडित जेएनपीजी कॉलेज एवं महिला डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा की पारदर्शिता,सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ताकि परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके। परीक्षा को लेकर केंद्रों में एसपी पलाश बंसल के द्वारा भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई।

More Stories
लखनऊ23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*