भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर बिहार 21/05/26*आर पी एफ पोस्ट भागलपुर द्वारा भागलपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया*
भागलपुर बिहार में आज दिनांक 21.05.2026 को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर SI/पूर्णेंदु कुमार, ASI/राकेश कुमार यादव, HC/उत्तम सरकार, Ct./राज कुमार एवं PC/अमित कुमार गिरी की टीम ने स्टेशन के पश्चिमी प्रवेश द्वार स्थित सर्कुलेटिंग एरिया में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक तीन पहिया ऑटो (BR-10PC-1905) से विभिन्न ब्रांड की कुल 69.450 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान केशव कुमार मंडल एवं सत्याम कुमार के रूप में हुई है। बरामद शराब की कुल कीमत लगभग ₹28,540/- आँकी गई है।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार आरोपियों, बरामद शराब एवं वाहन को उत्पाद विभाग, भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया।

More Stories
भागलपुर21मई26* भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर जताया विरोध – कहा माफी मांगे राहुल गांधी!
*भागलपुर बिहार 21/05/26*राहुल ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को कहा गद्दार – भड़की भाजपा ने कहा – राहुल गांधी माफी मांगे*
*भागलपुर बिहार 21 मई 26*रसलपुर थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक देशी कट्टा तथा दो खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार*