पूर्णिया बिहार 10अक्टूबर 2026* कोशी स्नातक चुनाव: आयुक्त दिनेश कुमार ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 23 अक्टूबर को मतदान*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिविजन बिहार से
पूर्णियाबिहार , आयुक्त कार्यालय पूर्णिया प्रमंडल में कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त सह निर्वाची पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया ,
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री दिनेश कुमार ने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार कुल 15 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं, इस निर्वाचन में 14 जिलों के कुल 1 लाख 34 हजार 73 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसके लिए 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को होगी,
चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के अनुपालन के लिए सभी नोडल पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। चुनाव प्रचार, सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों और सरकारी संसाधनों के उपयोग पर नियमानुसार निगरानी रखी जाएगी और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी,
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित किया गया है, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक पुलिस बल की तैनाती की जा रही है, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधात्मक आदेश जारी किए गए हैं,
आयुक्त ने बताया कि चुनाव से संबंधित अनुमतियों के लिए सभी 14 जिलों में सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था की गई है, मतदान में अधिक भागीदारी के लिए पात्र मतदाताओं को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा, मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन रखने की निर्धारित व्यवस्था रहेगी, लेकिन मत की गोपनीयता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,
आयुक्त ने कहा कि मतदान के लिए मतदाताओं को मतपत्र पर अपनी वरीयता अंकित करने हेतु मतदान केंद्र पर बैंगनी स्केच पेन कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा, मतदाता केवल वही पेन प्रयोग करें, अपना पेन या अन्य लेखन उपकरण न लाएं, पहचान के लिए EPIC के अलावा आयोग द्वारा मान्य 10 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक लाना अनिवार्य होगा। मतदाता अपना नाम http://ceo.bihar.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं,
निर्वाचन संबंधी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष से संपर्क किया जा सकता है। नियंत्रण कक्ष का नंबर 06454-243198 है,
अंत में आयुक्त श्री दिनेश कुमार ने सभी पात्र निर्वाचकों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साह के साथ भाग लें और निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रशासन को शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने में सहयोग करें,
More Stories
पूरनियां बिहार 9 अक्टूबर पूर्णिया में अपराधियों की अब खैर नहीं: SP का मास्टर प्लान लागू,
नई दिल्ली 10अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
लखनऊ 10 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*