May 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी17मई26* साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार-

लखीमपुर खीरी17मई26* साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार-

लखीमपुर खीरी17मई26* साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार-

खीरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 मई 2026 को खमरिया क्षेत्र स्थित एक मकान पर छापेमारी कर अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी फर्जी/बेनामी बैंक खातों, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, डिजिटल वॉलेट तथा बेटिंग/गेमिंग एप्स के माध्यम से संगठित साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके से 1494 सिम कार्ड, 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 26 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, फिंगरप्रिंट रीडर डिवाइस, ₹61 हजार नकद तथा अपराध में प्रयुक्त एक होंडा अमेज कार बरामद की है।

ऐसे करता था गिरोह काम

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सीधे हैकिंग या तकनीकी घुसपैठ से साइबर अपराध शुरू नहीं करते थे। गिरोह पहले गरीब, भोले-भाले एवं ग्रामीण लोगों को आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देता था। इसके बाद उनके दस्तावेज एकत्र कर उनके नाम पर बैंक खाते, डिजिटल वॉलेट और सिम कार्ड जारी कराए जाते थे।

इन खातों और सिम कार्डों का नियंत्रण पूरी तरह गिरोह के पास रहता था। बाद में इन्हें “Big Winner App” समेत अन्य बेटिंग एप्स से जोड़कर देशभर में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेनदेन किया जाता था। जिन ग्रामीणों नाम का इस्तेमाल किया जाता था, उन्हें इस आपराधिक गतिविधि की जानकारी तक नहीं होती थी।

पुलिस के अनुसार गिरोह ने साइबर अपराध की एक पूरी “फ्रॉड पाइपलाइन” तैयार कर रखी थी, जिसमें असली संचालक खुद पर्दे के पीछे रहते थे, जबकि जांच की पहली कड़ी गरीब खाताधारकों और सिम धारकों तक पहुंचती थी।

पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री से यह स्पष्ट है कि यह कोई साधारण ऑनलाइन ठगी का मामला नहीं बल्कि एक संगठित साइबर अपराध नेटवर्क था, जो कई जिलों और संभवतः कई राज्यों तक फैला हुआ था।

इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने न सिर्फ 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, बल्कि साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक बड़े सपोर्ट सिस्टम को भी ध्वस्त किया है।

Taza Khabar