कौशाम्बी17मई26*रहस्यमय परिस्थितियों में सीएमओ ऑफिस के वाहनों में लगी आग*
*इस अग्निकांड में सीएमओ ऑफिस का कितने लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है जिम्मेदार कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे*
*कौशाम्बी।* मंझनपुर कोतवाली अंतर्गत जनपद मुख्यालय मंझनपुर में रविवार की शाम को रहस्य मय परिस्थितियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सरकारी वाहनों में आग लग गई है देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है और सीएमओ ऑफिस के वाहनों में लगी आग धीरे-धीरे ऑफिस के पीछे तक पहुंच गई है जिससे सीएमओ ऑफिस के कई सरकारी वाहन जलकर खाक हो गए हैं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत करने के बाद आग पर काबू पाया है तब तक सरकारी वाहन जलकर खाक हो गए थे सीएमओ ऑफिस के पुराने कार्यालय में इसके पहले भी आग लग चुकी है सीएमओ कार्यालय में आग लगने के दौरान एनआरएचएम घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार की फाइलें जल गई थी जिसकी जांच सीबीआई के अधीन थी पूर्व में हुई अग्निकांड की घटना में सरकारी पत्रावलियां जलकर खाक हो चुकी है सरकारी वाहनों में आग किसने लगाई है यह बड़ी जांच का विषय है
कौशाम्बी मुख्यालय मंझनपुर थाना क्षेत्र में स्थित सीएमओ ऑफिस के पीछे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर सीएमओ ऑफिस का सरकारी वाहन जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा रहा।बताया जा रहा है कि आग काफी तेजी से फैली,जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार व ब्यूरो मंझनपुर कौशाम्बी* *9838824938*

More Stories
सुल्तानपुर20अगस्त26*20अगस्त को अमहट में जुलूस का आयोजन किया गया*
नई दिल्ली20अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश-राज्यों से बड़ी खबरें
हरिद्वार20अगस्त26*भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की केफर्स्ट सेप्टेंबर की बड़ी मीटिंग 1 सितम्बर को रामलीला ग्राउंड दिल्ली में होगी