अयोध्या17मई26*अज्ञात डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर एजेंसी एजेंट की मौत
*जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में आज रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।*
(#हैरिग्टनगंज अयोध्या)
*जानकारी के मुताबिक मृतक युवक पलिया लोहानी निवासी ट्रैक्टर एजेंसी के एजेंट बिजेंद्र सिंह उम्र लगभग 50वर्ष की अज्ञात डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई।*
बताया जा रहा है कि खड़भड़िया क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
*स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैरिंग्टनगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।*
*हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।*
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
*ब्यूरो रिपोर्ट*
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26 रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की की जयंती मनाई गई*
मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 26* थाना शिवली पुलिस द्वारा साइबर ठग द्वारा ठगी किये गए 16,500/- रूपये वापस कराये