लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं
लखनऊ*उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री माननीय डॉ. सोमेंद्र तोमर जी को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जाने पर उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। इस दौरान समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर चौधरी सुनील गुर्जर मथुरापुर, विधानसभा 62 दादरी ने माननीय मंत्री जी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली नई जिम्मेदारी से प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जनता को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।
मुलाकात के दौरान संगठन और क्षेत्रीय विकास सहित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की सराहना की।
🌺🌹
चौधरी_सुनील_गुर्जर_मथुरापुर
विधानसभा_62_दादरी

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*