May 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 श्री श्री रवि शंकर को संजीव मिश्रा की बधाई*

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 श्री श्री रवि शंकर को संजीव मिश्रा की बधाई*

पूर्णिया बिहार 13 मई 26 श्री श्री रवि शंकर को संजीव मिश्रा की बधाई*

*सेवा-शांति के संदेश को बताया युग की जरूरत, बिल्डर संजीव मिश्रा ने दी दीर्घायु की कामना*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार । बिहार के कोसी-सीमांचल क्षेत्र में अल्ट्रा-लक्जरी घरों और इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण से पहचान बनाने वाले पैनोरमा ग्रुप के संस्थापक एवं सीएमडी संजीव मिश्रा ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी को जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
संजीव मिश्रा ने कहा कि रियल एस्टेट के साथ-साथ समाज निर्माण भी जरूरी है। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और मानवता का संदेश 180 से ज्यादा देशों तक पहुंचाकर दुनिया को ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का पाठ पढ़ाया है। आज जब समाज तनाव, हिंसा और अवसाद से जूझ रहा है, तब गुरुदेव का सेवा, साधना और शांति का संदेश युग की सबसे बड़ी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि श्री श्री के सुदर्शन क्रिया और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ से करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। युद्धग्रस्त इलाकों में शांति वार्ता हो या आपदा में राहत कार्य, गुरुदेव के अनुयायी हमेशा आगे रहते हैं। बिहार में नदी पुनर्जीवन, नशा मुक्ति और कौशल विकास के काम भी उनकी प्रेरणा से हो रहे हैं।
संजीव मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि गुरुदेव शतायु हों, स्वस्थ रहें और पूरी मानवता को प्रेम व करुणा का मार्ग दिखाते रहें। उन्होंने कहा कि पैनोरमा ग्रुप भी गुरुदेव के बताए रास्ते पर चलकर सिर्फ मकान नहीं, बेहतर समाज बनाने के लिए शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहा है।
गुरुदेव के जन्मदिवस पर पूर्णिया में पैनोरमा ग्रुप ने रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और जरूरतमंद बच्चों में कॉपी-किताब वितरण कर सेवा-भाव का संदेश दिया। देश-विदेश में भी अनुयायियों ने ध्यान, सत्संग और सेवा कार्य कर ‘एक विश्व, एक परिवार’ का संकल्प दोहराया।