लखनऊ 31 अक्टूबर 26*सआदतगंज में 3 ब्राह्मणों की गोली मारकर हत्या – अब न्याय चाहिए, राजनीति नहीं!*
लखनऊ ये मामूली घटना नहीं है, ये लखनऊ की छाती पर गोली है।
मुख्यमंत्री आवास से कुछ किलोमीटर दूर, सआदतगंज में 3 लोगों को गोलियों से भून दिया गया। मामूली कहासुनी बताकर पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता। सवाल ये है कि जब तक गोलियां नहीं चलीं, सिस्टम कहां सो रहा था?
*अब दो ही बातें होनी चाहिए -*
*1. राजनीति बंद, न्याय शुरू:*
ये 3 ब्राह्मण परिवारों की हत्या है, वोट बैंक का मुद्दा नहीं। कोई नेता आए, फोटो खिंचवाए और चला जाए – इससे परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा। जनता को न्याय चाहिए, सहानुभूति का नाटक नहीं।
*2. लापरवाही पर हंटर चलना तय है:*
अगर समय पर सुनवाई हुई होती, मौके पर पुलिस पहुंची होती, तो क्या 3 जिंदगियां बच नहीं सकती थीं? जो भी अधिकारी, जो भी कर्मचारी इस पूरी चेन में लापरवाह मिला, उस पर ऐसी धारा लगे, ऐसी कार्रवाई हो जो पूरे उत्तर प्रदेश के लिए नजीर बन जाए।
DGP साहब आ गए हैं, कल कोई बड़ा राजनेता भी आ सकता है, लेकिन बड़ी कुर्सी आने से बड़ा न्याय नहीं होता। न्याय होता है FIR से, गिरफ्तारी से, और लापरवाहों पर सख्त एक्शन से।
*सआदतगंज थर्राया नहीं है, सआदतगंज जाग गया है।*
अब हर गली से एक ही आवाज है – *हत्यारों को फांसी और लापरवाह सिस्टम पर हंटर।*
ये मुख्यमंत्री के लखनऊ की घटना है, यहां अगर न्याय नहीं मिला तो कहां मिलेगा?
*मांग साफ है:*
– तीनों हत्याओं का फास्ट ट्रैक ट्रायल
– लापरवाही की विभागीय जांच और दोषियों पर निलंबन नहीं, बर्खास्तगी तक की कार्रवाई
– पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और सरकारी मुआवजा
न्याय होगा तो जनता का पुलिस पर भरोसा लौटेगा, नहीं तो ये डर हर घर में बैठ जाएगा।
More Stories
मथुरा 31 अक्टूबर 26 रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा में सरदार वल्लभभाई पटेल की की जयंती मनाई गई*
मथुरा 31 अक्टूबर 26* महोली में हुई हत्या के अपराधियों को शरण देने वाले 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर देहात 31 अक्टूबर 26* थाना शिवली पुलिस द्वारा साइबर ठग द्वारा ठगी किये गए 16,500/- रूपये वापस कराये