अयोध्या13मई26*श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं को मिल रहा निर्मल जल,न्यू इंडिया एश्योरेंस की सराहनीय पहल
अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में प्रतिदिन देशभर से लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को ध्यान में रखते हुए न्यू इंडिया एश्योरेंस द्वारा मंदिर परिसर में अत्याधुनिक वॉटर एटीएम स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से भक्तों को निःशुल्क शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
यह वॉटर एटीएम प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। यह पहल केवल पेयजल उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी परिचायक है।
वहीं, इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। वॉटर एटीएम के उपयोग से प्लास्टिक बोतलों की आवश्यकता में कमी आई है, जिससे मंदिर परिसर की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति ने न्यू इंडिया एश्योरेंस की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के प्रति सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि इस प्रकार की सेवाएं स्वच्छ भारत एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को मजबूती प्रदान करती हैं।
न्यू इंडिया एश्योरेंस की यह पहल सेवा, श्रद्धा और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।

More Stories
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*
लखनऊ13मई26*यूपी में आंधी-बारिश का कहर, 15 की मौत
कौशाम्बी13मई26*ई-रिक्शा व दो बैटरी चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद,दो शातिर गिरफ्तार*