कौशाम्बी13मई26*ई-रिक्शा व दो बैटरी चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद,दो शातिर गिरफ्तार*
*एसपी सत्य नारायण के निर्देश पर पिपरी पुलिस का खुलासा*,
*कौशाम्बी*। पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण के निर्देशन में थाना पिपरी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया। इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दिनांक10/11.05.2026 की रात ग्राम मनौरी निवासी सुरेन्द्र कुमार उर्फ रिन्कू केसरवानी पुत्र ओम प्रकाश का ई-रिक्शा UP 73 T 4770 बैट्री सहित घर के बाहर से चोरी हो गया था।पीड़ित की तहरीर पर थाना पिपरी में मु0अ0सं0 106/26 धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी चायल के पर्यवेक्षण में उपनिरीक्षक मनीष पाल ने अपनी पुलिस टीम के साथ बुधवार को सुबह तेवारा मोड़ के पास से अभियुक्त समीर अंसारी निवासी करैली प्रयागराज व अरबाज अहमद निवासी करैली प्रयागराज को गिरफ्तार किया।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ई-रिक्शा नम्बर up 73t 4770, मोटर साइकिल UP 70 HR 4948, 02 बैटरी व 350 रुपये नगद बरामद किए। बरामदगी पर धारा 317(2), 318(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है

More Stories
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*
लखनऊ13मई26*द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता (महिला/पुरूष) 2025-26 का भव्य समापन सम्पन्न*