May 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाँदा 11मई26*ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र '

बाँदा 11मई26*ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र ‘

बाँदा 11मई26*ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायत पत्र ‘

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा* – जनपद बांदा के मवई बुजुर्ग गांव के निवासियों ने जिलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर गांव में गंदे नाले के कारण बने कीचड़ भरे रास्तों की समस्या को उजागर किया है।
ग्रामीणों ने कहा कि कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही और बच्चों के स्कूल जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
आवेदन में बताया गया है कि गांव में नाले का गंदा पानी रास्तों पर बहने से कीचड़ जमा रहता है।
बारिश के मौसम में तालाब का पानी भी रास्तों पर आ जाता है। इससे न केवल आने-जाने वाले रास्ते बंद जैसे हो जाते हैं, बल्कि बच्चों को स्कूल पहुंचने में भी बहुत ही मुश्किल होती है।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि तुरंत स्थल का निरीक्षण कर रास्तों और नाली की मरम्मत/निर्माण कराया जाए, ताकि उनकी दैनिक परेशानी दूर हो सके
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। इस मौके पर श्यामबाबू,राजू वर्मा, राहुल,गीता,पचुवा प्रजापति, रामदुलारी,सुशीला ,मैना, फूलकुमारी, शियापति,राजेन्द्र, सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं।