लखनऊ11मई26मलिहाबाद*थाना क्षेत्र मलिहाबाद के ग्राम ढे़डेमऊ में व्यक्ति का शव मिलने से हड़कम्प ।
*विवरण-*
आज दिनांक 11.05.2026 को प्रातः समय करीब 09:00 बजे थाना मलिहाबाद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढे़डेमऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या हो गयी है। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अजय जायसवाल उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र रामऔतार जायसवाल निवासी सैय्यद बाड़ा थाना मलिहाबाद लखनऊ ग्राम ढे़डेमऊ स्थित सरकारी ठेका शराब की दुकान पर कार्य करता था। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं ।
*मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बताया गया कि ननक्के कश्यप उम्र करीब 35 वर्ष पुत्र राम स्वरूप कश्यप निवासी ग्राम ढे़डेमऊ थाना मलिहाबाद का आज सुबह मृतक उपरोक्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर ननके उपरोक्त द्वारा लोहे की रॉड अजय जायसवाल के सिर पर मार दी और फरार हो गया।*
घटना में एक अन्य युवक रज्जन उम्र करीब 35 वर्ष बीच-बचाव में घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गये हैं।
स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है। घटना के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प