लखनऊ11मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 11 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️हापुड़, बिरयानी ढाबा संचालक ने युवक को पीटा, मामूली कहासुनी के बाद जमकर पिटाई, युवक को हवा में उछालकर जमीन पर पटका, मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, गढ़ कोतवाली के अठसैनी के पास का मामला
➡️हरदोई, पानी के गड्ढे में डूबने से दो की मौत, सगे मासूम भाई बहन की दर्दनाक मौत, भट्ठे पर बारिश के पानी से भरा था गड्ढा, 7 वर्षीय अफसर 9 वर्षीय रुखसार की मौत, थाना लोनार क्षेत्र के ग्राम चिमना की घटना
➡️आगरा, चंबल के खनन माफियाओं पर बड़ी सख्ती, अवैध खनन रोकने के लिए बनेगा विशेष कोर्ट, चंबल में खनन को बड़ा अपराध माना जाएगा, यूपी एमपी और राजस्थान में जल्द होगा फैसला, माफिया पर नकेल कसने के लिए बनेगी खास टीम, अवैध खनन से पशु पक्षियों और चंबल नदी को नुकसान
➡️हरदोई, शातिर चोरों और पुलिस की मुठभेड़, मुठभेड़ में 2 चोरों के पैर में लगी गोली, गौखरिका में तीन घरों में की थी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी की थी चोरी, शातिर चोर आसिफ और बुद्ध पाल गिरफ्तार, दोनों पर कई थानों में केस दर्ज, पिहानी थाना इलाके की घटना
➡️दिल्ली, पीएम मोदी की अपील पर राहुल गांधी का पोस्ट, पीएम मोदी ने जनता से त्याग मांगे- राहुल गांधी, सोना मत खरीदो विदेश मत जाओ- राहुल गांधी, पेट्रोल कम जलाओ घर से काम करो- राहुल गांधी, ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूत हैं- राहुल गांधी, 12 साल में देश को इस मुकाम पर लाए- राहुल गांधी, जनता को बताना पड़ रहा क्या खरीदें क्या नहीं, हर बार जिम्मेदारी जनता पर डालते हैं- राहुल गांधी
➡️प्रतापगढ़, थानाध्यक्ष महेशगंज राधे बाबू के बिगड़े बोल, ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, फोन पर कहा झगड़ा करने वाले कुंजड़े हैं, जो झगड़ा करते वो ब्राह्मण नहीं होते- थानाध्यक्ष, ब्राह्मणों को अनपढ़ और गंवार कहा, एसपी ने थानाध्यक्ष को किया लाइन हाजिर
➡️लखनऊ, शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में गिरफ्तारी, बलिया का शार्प शूटर राज सिंह गिरफ्तार, बिहार के 2 शूटर भी गिरफ्तार, बंगाल STF ने किया गिरफ्तार, चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में 3 गिरफ्तार, तीनों की आज कोलकाता कोर्ट में पेशी
➡️लखनऊ, BJP की आज और कल बड़ी बैठक, जिलाध्यक्षों के साथ अभियानों की समीक्षा, बूथ प्रबंधन मजबूत करने पर फोकस, 98 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष शामिल
➡️कन्नौज, सर्राफा व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, दोस्तों के साथ निकला था युवक, साथी दोस्त फरार, पुलिस जांच में जुटी, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️आगरा, विद्युत पोल से टकराई मैक्स वाहन, टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुझाई आग, सैया थाना क्षेत्र का मामला
➡️हापुड़, टायर फटने से कार अनियंत्रित, डिवाइडर से टकराई कार, हाईवे पर लगा लंबा जाम, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ, दबंग कार चालक सत्यम वर्मा की गुंडई, ट्रैफिक सिपाही गौरव बंसल को कार से घसीटा, कमता चौराहे पर बोनट पर लटका सिपाही, आरोपी गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में केस दर्ज
➡️अयोध्या, हाईवे पर तीन वाहन आपस में टकराए, एक वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला, ट्रक डंपर और DCM की टक्कर, चालक घायल, देवकाली के पास हादसा
➡️प्रतापगढ़, पुलिस बदमाश मुठभेड़ में 2 घायल, आफताब और नौशाद के पैर में गोली लगी, तमंचा कार आधार और ATM कार्ड बरामद, ATM फ्रॉड में शामिल थे आरोपी
➡️मेरठ, घटिया ईंट की शिकायत पर मारपीट, मुंशी और बेटों पर फायरिंग का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज, किठौर क्षेत्र का मामला
➡️अयोध्या, सभी शिवालयों में कार्यक्रम, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत आयोजन, कलश यात्रा निकाली जाएगी, महिलाओं की बड़ी भागीदारी
➡️आगरा, ऑटो पलटने से बड़ा हादसा, इलाज के दौरान एक और बच्चे की मौत, मरने वालों की संख्या 3 हुई, 2 घायल, CCTV से खुलासा, बिचपुरी क्षेत्र का मामला
➡️दिल्ली, 2020 दंगा केस की जमानत याचिका पर सुनवाई, उमर खालिद और शरजील इमाम के केस से जुड़ा मामला, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
➡️श्रावस्ती, किशोर की दबंगों ने पिटाई की, फोन तोड़ा और 10 हजार छीने, भिनगा कोतवाली का मामला
➡️आजमगढ़, बच्ची रेप केस का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, फायरिंग के बाद पुलिस ने पकड़ा, तमंचा और नकदी बरामद, POCSO केस में वांछित था
➡️उन्नाव, टेंट व्यवसायी हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया
➡️कानपुर, एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल, पटना से दिल्ली जा रही थी बस
➡️आगरा, मेडिकल फर्मों को नोटिस, नकली दवा बिक्री की जांच तेज, औषधि विभाग की कार्रवाई जारी
➡️वाराणसी, तेज रफ्तार थार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल, महिला और बच्ची की मौत, चालक फरार
➡️मेरठ, सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण केस, सलमान खुर्शीद पीड़ितों की ओर से लड़ेंगे केस, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगे
➡️आगरा, ATM पर ठगी का मामला, कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाले, पीड़ित ने दर्ज कराया केस
➡️दिल्ली, DEVI बस ने ऑटो को मारी टक्कर, 2 महिलाएं गंभीर घायल
➡️बिजनौर, डॉक्टर पर डॉक्टर ने चलाई गोली, अस्पताल के बाहर हमला, आरोपी गिरफ्तार
➡️प्रयागराज, लड़की टावर पर चढ़ी, पुलिस समझाने में जुटी, नवाबगंज क्षेत्र का मामला
➡️लखनऊ, मंत्रियों के विभाग बंटवारे की तैयारी, कई मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी मिलने की संभावना, आज घोषणा संभव
————————————-

More Stories
कानपुर नगर11मई26*यूपी रोडवेज बसों में चल रही ड्राइवर कण्डक्टरों की दबंगई
अयोध्या11मई26*उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में मजबूती से उतरेगी लोक जनशक्ति पार्टी : संजय सिंह
लखनऊ11मई26*सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डा राजेश्वर सिंह ने का ट्वीट-