*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
भागलपुर बिहार 07/05/26*-यात्रियों की सुविधा हेतु जाह्नवी (महादेवपुर) घाट पर की गई समुचित व्यवस्था*
*जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*
भागलपुर, 07 मई 2026. नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत जाह्नवी (महादेवपुर) घाट पर यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं समुचित व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। इन व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घाट पर यात्रियों की सुविधा के लिए समतलीकरण कर नाव तक सुगम मार्ग तैयार कराया गया है। साथ ही यात्रियों के ठहराव हेतु शिविर की व्यवस्था की गई है, जहाँ चिकित्सा सुविधा, शौचालय, निःशुल्क नाव, जिला नियंत्रण कक्ष तथा बिजली की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
जिलाधिकारी द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से बरारी पुल घाट के अतिरिक्त जाह्नवी घाट पर भी नाव एवं अन्य परिवहन साधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है।
घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त आपात स्थिति से निपटने हेतु स्ट्रेचर एवं एंबुलेंस की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26 *अपराध पर जीरो टॉलरेंस, जनता की सुरक्षा सर्वोपरि – एसएसपी*
पूर्णिया बिहार 8 अगस्त26 समय प्रबंधन और सेवा भाव से ही बनेगा मजबूत एनएस – कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह*
पूर्णिया बिहार 7 अगस्त 26 *NH-131A पर SDPO-1 के नेतृत्व में 516 ग्राम स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार*