May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप

झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
:
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के प्रधान पर एक नवविवाहिता को लेकर फरार होने का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, झांसी निवासी पुष्पेन्द्र (25) की शादी वर्ष 2024 में करिश्मा (22) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। मामला गांव के प्रधान विरेन्द्र पाठक (55) तक पहुंचा, जो समझौता कराने के लिए पुष्पेन्द्र के घर पहुंचे थे।
आरोप है कि इसी दौरान प्रधान की नजर करिश्मा पर पड़ गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे यह संबंध इतना गहरा हो गया कि दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पति पुष्पेन्द्र ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि प्रधान ने उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, गांव में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
#apnamahuwarakhurd