May 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट

कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट

कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट

शिवराजपुर। दिनांक 5.4.26 को दुबियाना अंडरपास के आगे रेलवे ट्रैक पर थाना क्षेत्र शिवराजपुर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसका नियमानुसार पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई तथा उसकी शिनाख्त के काफी प्रयास किया गया लेकिन शिनाख्त न हो पाने व मृतक के शरीर में आई चोटें हत्या होने के संकेत मिलने पर दिनांक 15.04.2026 को थाना शिवराजपुर कानपुर नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 86/26 धारा 103(1)/238(A) BNS पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गई व काफी प्रयास के उपरांत दिनांक 25.04.2026 को मृतक की पहचान बृजेश कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम शाहपुर औरैया थाना मल्लावा जिला हरदोई उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई जिसके पीएम रिपोर्ट के अवलोकन से पाया गया कि उसकी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करके शव को छिपाने के इरादे से लाकर ट्रैक पर फेंका गया था जिसकी अनावरण हेतु मुझ थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया व काफी प्रयास के बाद घटना में सम्मिलित अभियुक्त गण 1.मोहित गुप्ता पुत्र राजेश निवासी कस्बा बिल्हौर थाना बिल्हौर कानपुर नगर व 2. सचिन राठौर पुत्र सियाराम राठौर निवासी बामबिहपुर थाना बिल्हौर कानपुर नगर व 3.आशीष राठौर उर्फ पुती पुत्र सुरेश राठौर निवासी सरोजिनी नायडू नगर वार्ड नंबर 14 कस्बा बिल्हौर थाना बिल्हौर कानपुर नगर को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक बृजेश व अभियुक्त गण देसी शराब का ठेका गुरुदेव चौराहा पर कार्य करते थे दिनांक 04.04.2026 को मृतक बृजेश द्वारा ठेके से कुछ रुपए व मोहित गुप्ता का चार्जर निकाल लिया था जिससे आक्रोशित होकर अभियुक्त गण द्वारा उसकी डंडे व बेल्ट से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी व उक्त हत्या को छुपाने के लिए मृतक के शव को वहां से एक मोटरसाइकिल लाकर थाना क्षेत्र शिवराजपुर में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था घटना में प्रयुक्त आला कत्ल व मोटरसाइकिल अभियुक्त की निषादेही पर बरामद किया जा चुका है विधिक कार्यवाही की जा रही है