भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर27अप्रैल26*गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत रैली निकालकर अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
भागलपुर/बिहार, दिनांक 27 अप्रैल 2026
गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत आज शहर के घंटाघर से कचहरी चौक तक एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी, भागलपुर से मिलकर माननीय मुख्यमंत्री, देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा।
यह प्रार्थना पत्र राज्य एवं देश में गोमाता के संरक्षण, संवर्धन एवं सम्मान को सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न मांगों को लेकर प्रस्तुत किया गया। इसमें कहा गया है कि बिहार की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं कृषि परंपरा में गोमाता का विशेष स्थान है। गोवंश न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ (Backbone) भी है। ऐसे में गोमाता की सुरक्षा, सेवा और संवर्धन के लिए ठोस एवं प्रभावी नीतियों की आवश्यकता है।
अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया कि:
* बिहार में गोमाता को “राज्य माता” घोषित किया जाए,
* गोवंश की सुरक्षा हेतु सख्त कानूनों का प्रभावी क्रियान्वयन हो,
* गो आधारित प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा दिया जाए,
* गोशालाओं के विकास एवं संरक्षण के लिए विशेष योजना लागू की जाए।
प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया कि यदि गो आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जाता है, तो इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और जैविक कृषि को भी नया बल मिलेगा।
इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ता विशु मंडल ने कहा कि गोमाता भारतीय संस्कृति एवं आस्था की आधारशिला हैं, इनके संरक्षण हेतु समाज एवं सरकार दोनों को मिलकर ठोस पहल करनी चाहिए।
कार्यक्रम में कुणाल पांडेय, सोनू सम्राट, तांबूल पाठक, राहुल मंडल, मोहित कुमार, बबन, गौरव, बाबा गोपी, गौरव यादव एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*