April 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया 27 अप्रैल26 सांसद की अचानक एंट्री से गदगद हुए डॉ. अनिल गुप्ता:

पूर्णिया 27 अप्रैल26 सांसद की अचानक एंट्री से गदगद हुए डॉ. अनिल गुप्ता:

पूर्णिया 27 अप्रैल26 सांसद की अचानक एंट्री से गदगद हुए डॉ. अनिल गुप्ता: बोले- अररिया के लिए MP का विजन शानदार

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक

पूर्णिया बिहार : पूर्णियां लाइबाजार स्थित मां पंच देवी हॉस्पिटल में सोमवार की शाम का माहौल अचानक खास हो गया। अस्पताल के संस्थापक व जाने-माने सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ओपीडी और वार्ड में मरीजों की सेवा में व्यस्त थे, तभी अस्पताल के गेट पर एक काफिला रुका। अररिया के लोकप्रिय सांसद प्रदीप कुमार सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ अस्पताल में दाखिल हुए।
दरअसल सांसद जी अपने एक पड़ोसी का हाल-चाल लेने आए थे। उनके पड़ोसी का आज ही मां पंच देवी हॉस्पिटल में गॉल ब्लैडर स्टोन का सफल ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन खुद डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। सांसद ने वार्ड में जाकर मरीज से बात की, उसका हौसला बढ़ाया और डॉक्टरों की टीम को बधाई दी।
डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया, “माननीय सांसद जी से मिलकर उनकी सरलता और मिलनसार स्वभाव ने मन मोह लिया। कोई तामझाम नहीं, कोई प्रोटोकॉल का दिखावा नहीं। एक जनप्रतिनिधि का जमीन से जुड़ा होना और मरीज के बेड तक पहुंचकर हाल पूछना वाकई प्रेरणादायक है.
मुलाकात के दौरान सांसद प्रदीप सिंह ने अररिया जिले की मौजूदा स्वास्थ्य सुविधाओं पर बड़ी बेबाकी से चर्चा की। उन्होंने माना कि जिले में बड़े अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरों की अभी भी कमी है। सांसद ने इच्छा जताई कि अररिया में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार हो ताकि किडनी, हार्ट, कैंसर जैसे गंभीर मरीजों को भागलपुर या पटना न जाना पड़े। उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में और भी अच्छे सर्जन, फिजिशियन और गायनाकोलॉजिस्ट की जरूरत है।
सांसद के विजन से साफ झलक रहा था कि वे अररिया की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए गंभीर हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा, “उनकी बातों से ऐसा सुखद अहसास हुआ कि जल्द ही अररियावासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई बड़ी सौगात मिलने वाली है। सांसद ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारकर हर पंचायत तक बेहतर इलाज पहुंचाया जाएगा।
जाने से पहले सांसद ने अस्पताल के पूरे स्टाफ से मुलाकात की और उनके काम की सराहना की। डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच समय निकालकर अस्पताल आने और चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करने के लिए माननीय सांसद जी का हृदय से आभार। जिलेवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता सचमुच सराहनीय है।

Taza Khabar