पटना27अप्रैल26* ‘मिथिला हेरिटेज होटल’ का भव्य उद्घाटन, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने किया शुभारंभ*
*व्यवसाय आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम — श्रवण कुमार*
*होटल संचालक को दी सफलता की शुभकामनाएं*
पटना, 27 अप्रैल।
राजधानी पटना के नाला रोड, राजीव नगर स्थित नव-निर्मित मिथिला हेरिटेज होटल का सोमवार को भव्य एवं गरिमामय वातावरण में विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर होटल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में होटल के सीएमडी अलोक झा ने आगत अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत एवं सम्मान किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने होटल के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवसाय ही वह क्षेत्र है जो व्यक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाता है और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और व्यवहारिक कुशलता के साथ व्यवसाय करने वाला व्यक्ति नौकरी करने वालों से कहीं आगे निकल जाता है।
उन्होंने होटल संचालक एवं सीएमडी अलोक झा को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे, नई ऊंचाइयों को छुए और समाज में रोजगार के अवसर सृजित करे। उन्होंने इसे स्थानीय विकास और आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक सकारात्मक पहल बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार परक बताया।
कार्यक्रम में विभिन्न जिलों से आए गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से राज्य समन्वयक अभिषेक कुमार, खगड़िया जिला जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के नगर परिषद खगड़िया अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, दिलीप कुमार, अश्वनी कुमार, मोनू कुमार एवं धीरू कुमार सहित कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित जन कल्याण संघ एक आवाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जदयू के खगड़िया जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने होटल की आधुनिक सुविधाओं, उत्कृष्ट व्यवस्था एवं पारंपरिक मिथिला संस्कृति की झलक की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह होटल आने वाले समय में पटना शहर में आतिथ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेंगे।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा